2024 Me Surya Grahan Kab Hai यहा देखे सारी जानकारी

2024 Me Surya Grahan Kab Hai यहा देखे सारी जानकारी

चंद्रग्रहण हो या सूर्ग्रयहण, इसको लेकर हमेशा लोगों में बहुत दिलचस्पी होती है। इस वर्ष यानी 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग चुका है।‌ इस वर्ष एक और सूर्य ग्रहण लगने वाला है। क्या आप जानते हैं कि 2024 में ये सूर्य ग्रहण कब लगेगा? यह कितनी अवधि का होगा? क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा? अगर नहीं तो आज आपको इस आर्टिकल में इन सभी सवालों के जवाब मिलने वाले हैं –

सूर्य ग्रहण क्या होता है?

सबसे पहले यह जान लेते हैं कि सूर्य ग्रहण क्या होता है? सीधे शब्दों में कहें तो यह एक खगोलीय घटना है। यह तो आप जानते हैं कि हमारी पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इस क्रम में जब चांद सूरज और धरती के बीच आ जाता है तो सूरज की रोशनी कुछ समय के लिए धरती पर नहीं पहुंच पाती। इससे पृथ्वी के उतने हिस्से पर अंधेरा हो जाता है। यह घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है। हमारे देश में इसे धार्मिक और वैज्ञानिक रूप से भी काफी अहम माना जाता है।

2024 Me Surya Grahan Kab  लगेगा?

इस वर्ष यानी 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सूर्य ग्रहण की अवधि करीब 6 घंटे की रहेगी। भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण रात 09:13 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 03:17 बजे तक चलेगा।

क्या यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

यह तो आप जानते ही हैं कि वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। जान लीजिए कि वर्ष का यह दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा। इसकी वजह यह है कि ये रात में लगने वाला है। लोगों में सूर्य ग्रहण को लेकर बहुत जिज्ञासा रहती है, लेकिन इसके भारत में न दिखना खगोल विज्ञान में दिलचस्पी रखने वालों के लिए झटका है।

वर्ष 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण कहां दिखेगा?

बेशक 2 अक्टूबर, 2024 को लगने वाला साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन अर्जेंटीना, फिजी, आर्कटिक, चिली, पेरू, ब्राजील, न्यूजीलैंड, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अंटार्कटिका आदि समेत कई अन्य देशों में लोग इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे।

सूर्य ग्रहण में सूतक काल कब शुरू होता है?

सामान्य रूप से सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पूर्व सूतक काल शुरू हो जाता है। इस काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे, पूजा-पाठ, मांगलिक कार्य आदि वर्जित माना जाता है। गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से इस काल के दौरान कई सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। आप चाहें, तो इस दौरान ईश्वर का नाम जप सकते हैं। इसके अतिरिक्त क्रूर कर्म, सुई धागे के इस्तेमाल, भोजन आदि बनाने जैसे कामों से भी बचकर रहने की सलाह दी जाती है। कहते हैं कि यह सूतक और ग्रहण काल केवल पूजा-पाठ भजन आदि के लिए शुभ होता है। मंत्रादि के जाप 10 गुना अधिक फल मिलने की बात कही जाती है। लेकिन क्योंकि भारत मे सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा तो इन सभी सावधानियों को बरतने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।  2024 Me Surya Grahan Kab Hai

Leave a comment